हाई स्कूल इंप्रूवमेंट कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 22 अगस्त 2022 से 24 अगस्त 2022 तक होंगी: बी एस ए

चित्रकूट। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने बताया कि हाई स्कूल इंप्रूवमेंट कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 हेतु अह्र परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आंतरिक मूल्यांकन 22 अगस्त 2022 से 24 अगस्त 2022 तक संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा संपादित कराई जाएगी, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा वर्ष 2022 हेतु अह्र परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 22 अगस्त 2022 से 24 अगस्त 2022 तक आयोजित कराई जाएंगी प्रयोगात्मक परीक्षाओं हेतु क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा मुख्य परीक्षा हेतु निर्धारित प्रयोगात्मक परीक्षकों की सूची से ही प्रत्येक जनपदों में परीक्षक नियुक्त किए जाएंगे ।

जो जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जनपद मुख्यालय पर निर्धारित राजकीय अथवा अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी संबंधित छात्र छात्राएं अपने पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क स्थापित कर उक्त तिथियों में प्रयोगात्मक परीक्षाओं में सम्मिलित हो लें, विद्यालय के प्रधानाचार्य हाई स्कूल में आंतरिक मूल्यांकन के विषय वार अंकों की सूची तथा इंटरमीडिएट के प्रयोगात्मक परीक्षकों द्वारा प्राप्तांको से संबन्धित ओएमआर शीट क्षेत्रीय कार्यालय में 30 अगस्त 2022 तक अवश्य उपलब्ध करा दें।