प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार

सहारनपुर। पुलिस द्वारा प्रतिबन्धित चाईनीज मांझा बेचने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 04 चरखी का प्रतिबन्धित मांझा बरामद हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में प्रतिबंधित चाईनीज मांझे के कारोबार में संलिप्त अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक पीयूष दीक्षित थाना मण्डी के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा एक फरवरी 024 को मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त शहदाईरजा उर्फ गुड्डू पुत्र रिजवान हुसैन को अंगूरी मस्जिद के पास लक्खी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 04 चरखी का प्रतिबन्धित मांझा है। अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पूछताछ करने पर अभियुक्त शहदाईरजा उर्फ गुड्डू उपरोक्त द्वारा बताया गया कि आगामी वसन्त पंचमी त्यौहार पर प्रतिबंधित माँझा बेच कर अच्छा मुनाफा हो जाता है।