Pushpa 2 : रिलीज के लिए फिल्म ने कसी कमर, मेकर्स ने जारी किया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। पुष्पा द राइज ने देशभर के थिएटर्स में जमकर कमाई की थी। अब दर्शक फिल्म के पार्ट 2 यानी पुष्पा द रुल की राह बेसब्री से देख रहे हैं। इस बीच अब मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी अपडेट शेयर की है।

लॉकडाउन के बाद दिसंबर 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। नतीजा ये हुआ कि अल्लू अर्जुन पैन इंडिया स्टार बन गए। यहां तक कि इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी दिया गया।

पुष्पा 2 का ट्रेलर बीते साल अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर 8 अप्रैल को रिलीज किया गया था। जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिला और इसके साथ ही ट्रेलर को चंद घंटों में कई मिलियन व्यूज भी मिल गए। अब अल्लू अर्जुन के चाहने वाले फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।  

पुष्पा 2 का प्रोडक्शन माइथ्री मूवीज के बैनर तले किया जा रहा है। 29 जनवरी को मेकर्स ने फिल्म के रिलीज की अपडेट देते हुए जानकारी दी कि पुष्पा 2 को रिलीज के लिए अब बस 200 दिन बचे हुए हैं यानी 200 दिनों बाद पुष्पा राज का थिएटर्स में राज  होगा।

'पुष्मा: द रुल' का डायरेक्शन सुकुमार ने किया हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल लीड रोल में नजर आएंगे। 'पुष्मा: द रुल' का प्रोडक्शन माइथ्री मूवी मेकर्स और मुत्तमशेट्टी मीडिया मिलकर कर रही है। फिल्म 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।

पुष्पा द राइज में अल्लू अर्जुन के किरदार का शुरुआती सफर दिखाया गया था। फिल्म में एक्टर लाल चंदन के तस्कर के रोल में नजर आए थे, जो धीरे- धीरे एक बड़ा स्मगलर बन जाता है। इस बीच तेजी से आगे बढ़ते पुष्पा राज के सामने कई दुश्मन आ खड़े होते हैं, जिनके साथ एक्टर  पुष्पा 2 में भिड़ते हुए दिखाई देंगे।