भाजपा सरकार किसान विरोधी: सपा

सहारनपुर। सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य र्फैसल सलमानी ने कहा कि देश एंव प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है।उन्होने मांग करते हुए कहा कि किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य मिले और फसल का वाजिब मूल्य मिले।

फैसल सलमानी अम्बाला रोड़ स्थित जिला कार्यालय पर  आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार में किसान बर्बाद है। भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनों किसान विरोधी है। इसी वजह से अभी तक गन्ना मूल्य तय नहीं किया गया है। किसानों को गन्ना का बकाया भुगतान नहीं मि जअला। गन्ना का लाभकारी मूल्य किसानों को मिलना चाहिए। 

भाजपा सरकार गन्ना का लाभकारी मूल्य क्यों नहीं घोषित कर रही है? भाजपा सरकार सिर्फ झूठे वादों पर टिकी है। महंगाई, कर्ज और लागत भी नहीं निकाल पाने से किसान के सामने सिर्फ आत्महत्या करने की ही मजबूरी रह जाती है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमन लता ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से झूठे वादे किये। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। भाजपा के धोखे और झूठ से किसान खुद को छला महसूस कर रहा है। एक तरफ प्रदेश का किसान संकट में है, परेशान है। दूसरी तरफ भाजपा सरकार दिखावा कर रही है और जश्न मना रही है।

पार्षद फहाद सलीम ने कहा कि भाजपा सरकार की उपेक्षा और किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानों का खेती से मोह भंग हो रहा है। किसान खेती छोड़ने को मजबूर हैं, इसका प्रभाव कृषि उत्पादन पर पड़ेगा। देश में धान, गेंहू और दालों का उत्पादन घटा है, जिसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार है। 

जिला उपाध्यक्ष हसीन अहमद कहा कि भाजपा सरकार के रवैये से प्रदेश का किसान आहत है। 2024 के लोकसभा चुनाव में यही किसान भाजपा की विदाई कर देगा।

बैठक में अमित राणा विशाल यादव वासिल तोमर कुंवर पाल अहमदपुर राजकुमार उनली क्यूम धोबी श्रीमती राजदा मोहम्मद उस्मान वेदपाल पटनी चौधरी श्याम पाल अनवर चौधरी आदि मौजूद है।