पहले शादी में उत्पात मचाया, फिर तेज रफ्तार कार से मार्बल के डिवाइडर तोड़े

आगरा। ताजमहल के पूर्वी गेट के पास शिल्पग्राम बैरियर पर गुरुवार रात को युवकों ने नशे में कार दौड़ा दी। ये घटना ताजमहल से महज 500 मीटर दूर हुई। अनियंत्रित कार फुटपाथ पर चढ़ने के बाद मार्बल के डिवाइडर तोड़ते हुए चली गई। पुलिस ने कार में सवार तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि इन्होंने शादी में भी उत्पात मचाया था। 

घटना रात करीब 12 बजे की है कार में तीन युवक फतेहाबाद रोड की तरफ से जा रहे थे। ताजमहल पूर्वी गेट मार्ग पर तेज रफ्तार में कार दौड़ाने लगे। इससे कार से नियंत्रण हट गया। कार फुटपाथ पर चढ़ने के बाद मार्बल स्टोन के डिवाइडर तोड़ते हुए दीवार से टकरा गई। आवाज सुनकर बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी आ गए। पुलिसकर्मियों ने कार में बैठे युवकों को बाहर निकाला। 

एसीपी सदर पीयूष कांत राय ने बताया कि युवक नशे में हैं। उनको हिरासत में लिया गया है। पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है तीनों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। उन्हें धांधुपुरा जाना था। मगर, कार को तेज गति से दौड़ाने लगे। इससे हादसा हो गया। लोगों ने यह भी बताया कि शादी में आए युवकों ने बरात में भी जमकर हंगामा किया था।