श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली कलश यात्रा, जगह जगह भंडारे का आयोजन

अयोध्या मे धूमधाम से हो रहा भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा 

उकाथू गांव मे भव्य कलश यात्रा और निकाली झांकी

खागा। अयोध्या मे हो रहे श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मौके पर ग्राम सभा उकाथू  मे कलश यात्रा निकाली गई। इस खुशी के मौके ग्रामवासियों की ओर से जगह जगह भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

ग्रामसभा उकाथू के प्रधान कुंवर बहादुर सिंह के नेतृत्व मे 121 कलश यात्रा निकाली।  इसके साथ ही किष्किंधा के राजा, लंका के राजा, जय श्री राम सहित मोदी योगी की भी झांकी निकाली गई। कलश यात्रा गांव से निकलकर समस्त गांव की गलियों मे भ्रमण करते हुए काही पहुंची। जहां भंडारे का आयोजन भी किया गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि 501 दीप प्रज्वलित किया गया। साथ ही भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक  अनिल सिंह ने बताया कि यह शुभ दिन कई वर्षों बाद आया है। अब हमारे राम भगवान का मंदिर बनकर तैयार हो गया है।  जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। 

कार्यक्रम के अध्यक्ष लालचंद्र सिंह, सुरेश चंद्र तिवारी, रामचन्द्र सिंह, यदुनाथ सिंह सहित समस्त गांव के लोग मौजूद रहे। इसी क्रम मे तहसील परिसर मेअधिवक्ताओं ने  रामचरित मानस पाठ का आयोजन कराया। जिसमे भंडारे का आयोजन हुआ। सभी भक्तों ने प्रसाद चखा। इस मौके पर अरविंद पांडेय, केशचंद्र मिश्रा  पंकज गुप्ता, अनूप कौशल, अखिलेश अग्रहरि, भोले शुक्ल, रतन तिवारी, संदीप पांडेय, सहित सीनियर और जूनियर अधिवक्ता और तहसील कर्मचारी मौजूद रहे।