राम_सत्य_है_सदा_से_उनका_न_कोई_सानी_है

वर्षों   की  तपस्या  का आज  मिला है पावन फल|

सत्य की होती है जीत बाकी सब निरर्थक निष्फल| 


आज सनातनी  एक हुए तो  राममय हुआ संसार|

हर जन-जन,कण -कण में छाई है खुशियां अपार|


कार सेवकों के रुधिर से सना  सरयू का पानी था|

 उनको भूल न जाना जिसका ना कोई सानी था||


उनके ही बलिदानों का अब मिला सुखद परिणाम| 

जय श्री राम के नारो से गूँज  रहा अयोध्या धाम|| 


जब तंबू में थे भगवान राम तब खड़े सब थे मौन |

आज सवाल पूछने वाले तुम बताओ होते हो कौन||


राम से ही होता आरंभ श्री राम से ही होता है अंत|

क्या करें उनकी बखान उनकी महिमा है अनंत||


सोहर या विवाह के गीत सब में होता राम का नाम

उनके नाम के बिना सफल नहीं होता कोई काम|


जय श्री राम जय श्री राम अब बोलो सब अनवरत| 

राम को खुद में रमाओ ये प्रयास करते रहना सतत||


सविता सिंह मीरा 

भगवा 

जयश्रीराम