बिजली कंपनी के तकनीकी सहायक यशवंत यादव का जन्मदिन मनाया

इंदौर। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के हातोद में पदस्थ लोकप्रिय परीक्षण सहायक श्री यशवंत सिंह यादव का जन्मदिन होने पर  फेडरेशन इंदौर में एन के यादव झोनल सेक्रेट्री व मदन वर्मा " माणिक " कवि एवं लेखक द्वारा बधाईयां देकर अभिनंदन किया गया व बिजली कर्मचारी संघ के प्रेम यादव, कैलाश यादव, प्रदीप द्विवेदी, धर्मेंद्र मालवीय , गजानंद उंडे, रामकुमार नगपुरे, कैलाश यादव, मेघराज आम्रवंशी, मुकेश वर्मा, टिकाराम सिंह राजपूत, अरूण गोस्वामी, अशोक फाल्के, पवन श्रीवास, जाहिर हुसैन, महेश पाठक द्वारा पुष्पमालाऐं पहनाकर, गिफ्ट देकर सम्मान किया। इस मौके पर अन्य कार्यकर्ता सदस्य उपस्थित हुए, सभी ने यादव के दीर्घायु होने, सदैव स्वस्थ व खुश रहने के लिए शुभकामनाएं दी।