इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर लागू ईंधन शुल्क को हटाया

नई दिल्ली : इंडिगो ने अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर लागू ईंधन शुल्क को हटा दिया है। यह फैसला आज से प्रभावी है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में वृद्धि के बाद अक्टूबर 2023 में ईंधन शुल्क की वसूली शुरू की गई थी। एयरलाइन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है।