गन्ना मूल्य को लेकर किसानों ने डीएम को सौपा ज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष नरेश कुमार स्वामी के नेतृत्व मे गन्ना भवप पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओ ने किसानो की समस्याओ को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। 

ज्ञापन मे  भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओ ने बताया कि गत वर्षों सें गन्ना मूल्य वृद्धि न होने के कारण किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है जबकि कृषि सम्बन्धित लागत मूल्यों में काफी वृद्धि हुई है सरकार द्वारा गन्ना मूल्य बढ़ोतरी कें आश्वासन भी मूल्य वृद्धि घोषित अभी तक नही हुई जिससे किसान वर्ग में रोष व्याप्त है।

ज्ञापन के माध्यम सेे भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओ ने मांग कि की अविलम्ब गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति कुन्तल घोषित किया जाए अन्यथा भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ता आन्दोलन करने करने को बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालो मे जिला अध्यक्ष नरेश कुमार स्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल सिंह, पुनीत चौधरी आदि मौजूद रहे।