धोनी आईपीएल 2024 में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार, 2-3 साल और खेलेंगे, दीपक चहर ने करियर पर की बात

नई दिल्ली। एमएस धोनी अपनी घुटने की चोट से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और वह आईपीएल 2024 में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस बीच टीम के गेंदबाज दीपक चहर ने धोनी के आईपीएल में खेलने को लेकर भी कुछ अपडेट शेयर किए। आईपीएल की शुरुआत से पहले धोनी का संन्यास हमेशा ही चर्चा का विषय रहता है। धोनी ने आईपीएल 2023 का पूरा सीजन घुटने पर पट्टी बांधकर खेला और टीम को पांचवीं बार चैंपियन बनाया। अब चहर ने कहा कि मुझे लगाता है कि धोनी के पास क्रिकेट को देने के लिए अभी काफी कुछ है, वे 2-3 साल और खेल सकते हैं।

मैंने उन्हें नेट पर बल्लेबाजी करते हुए देखा है। उन्हें इंजरी थी, जो किसी को भी हो सकती है। 24 साल के खिलाड़ी को भी वहीं चोट लग सकती है, जो उन्हें लगी थी। वह काफी अच्छी तरह ठीक हो गए हैं। मेरे ख्याल से उन्हें 2-3 साल और खेलना चाहिए, लेकिन यह उनका फैसला होगा।

धोनी ने सभी को बताया है कि वह चेन्नई में अपना आखिरी मैच खेलने जा रहे हैं। सिर्फ वो ही ये फैसला कर सकते हैं। हमारे लिए धोनी के बिना सीएसके के लिए खेलना काफी मुश्किल ह। सभी ने सीएसके को माही भाई के साथ ही देखा है। 

बता दें कि 2020 में आईपीएल में धोनी ने चुपचाप इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी ने 2021 और 2023 चेन्नई को फिर चैंपियन बनाया। इस बीच 2020 में ही धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने का विषय चर्चा में आया था।

इस पर जब धोनी से पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि निश्चित तौर से नहीं। 2023 के आईपीएल IPL 2023 के बाद भी धोनी ने वापसी की उम्मीद जताई थी और कहा था कि ये फिटनेस पर निर्भर करता है।