बड़े हर्षाेल्लास व धूमधाम से मनाया दीपावली सेलिब्रेशन कार्यक्रम

सहारनपुर। भारतीय मानवाधिकार जागृति संगठन द्वारा दीपावली सेलिब्रेशन कार्यक्रम को बड़ी धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ शिव मंदिर नवीन नगर सहारनपुर में मनाया गया जिसमें संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारी ने बढ़कर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया मुख्य अतिथि हरीश भटेजा जी ,श्रीमती सरोज जी, पूर्व पार्षद मोनिका सिंह एवं वार्ड 16 पार्षद सुलेख चंद , राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप सिंह पुण्डीर व राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ उपमा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप सिंह पुंडीर एवं राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ उपमा सिंह ने धनतेरस,दीपावली, गोवर्धनपूजा, भैयादूज की शुभकामनाएं दी। 

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप सिंह पुण्डीर न कहा कि हमारा संगठन 17 माह मे लगातार वटवृक्ष की तरह बढ़ रहा है आज हमारा संगठन सिद्धार्थ नगर, कोटद्वार, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश,अम्बाला  में कार्य कर रहा है। संगठन निरूशुल्क चिकित्सा शिविर,शिक्षा जागरूकता, स्वच्छता, नारी शक्तिकरण, धार्मिक, सामाजिक पर्यावरण संरक्षण आदि रैली द्वारा समय-समय पर जागरुकता कार्यक्रम करता रहता है। 

कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप सिंह पुण्डीर, राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ,उपमा सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड तपेश ममगई, दीपा ममगाई, मंडल अध्यक्ष अनुज राणा ,जिला अध्यक्ष अश्वनी सिंह राठौर, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ हरप्रीत कौर, मंडल उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह,मंडल अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अनीता मल्होत्रा, मोनिका सिंह,जिला संरक्षक विजय पाल सिंह रावत, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल श्रीवास्तव, हरीश भटेजा,सागर राणा ,प्रीतम राणा, शशीकांत त्यागी,उदयवीर राणा, संदीप राणा, विकास गुप्ता, संजय बहल, नानूराम, सुरेश कुमार,अमन बहल, सूरज कुमार,मांगे राम, मीनाक्षी जैन,केला भारती, सुमन, कांता देवी ,बबीता, निशा ,कुसुम शर्मा,रजनी, प्रवीण तनेजा, शिवम तनेजा, मंजू तनेजा,मांगेराम, राजेन्द्र आदि उपस्थित रहे।