मैत्री विधवा आश्रम में लगा नेत्र शिविर

मथुरा। राधाकुंड में राधा नगर स्थित मैत्री विधवा आश्रम में माताओं के स्वास्थ्य के देखभाल के अंतर्गत निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाकर लाभान्वित किया। रिटायर जनरल भूपेंद्र सिंह व उनकी पत्नी बिन्नी सिंह के सहयोग से यह विधवा आश्रम संचालित है।भक्ति वेदांत वृंदावन के डॉक्टरों की टीम ने माताओं का चेकअप किया दवा वितरण की गई। प्रबंधक संतोष चतुर्वेदी ने बताया की शिविर में लगभग 100 माताओं की आंखों की जांच की गई जिसमें कुछ माताओं को चश्मा लगभग 30 माताओं के लैंस बदलने व अन्यों को दवा दी गई।

 प्रबंधक ने बताया समय-समय पर शिविर लगाते रहते हैं। नर सेवा नारायण सेवा है। शुक्रवार को हैल्पेज इंडिया मथुरा के पदाधिकारी तैयारी के लिए आश्रम में आ रहे हैं। आश्रम में दीपावली की तैयारीयां चल रही हैं। दीपावली का पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा।शिविर में डॉक्टर मंगल कांमतेय, सीताराम शर्मा, खुशबू गौतम, गंगा गौतम, सोनिया सिंह अनूप चौधरी, वर्षा मिश्रा आदि शामिल रहे।