प्रत्येक अर्ह नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज करायें: जिलाधिकारी

सहानपुर। फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 एवं जनजागरुकता हेतु एक पत्रकार वार्ता का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में किया। पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने कहा कि प्रत्येक अर्ह नागरिक को अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराना चाहिये।

 भारत एक लोकतांत्रिक देश है और इसकी मजबूती के लिये आवश्यक है कि मतदाता सूची में अधिक से अधिक लोगों को शामिल किया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिये साथ ही साथ यह भी ध्यान रखा जाए कि कोई भी अर्ह बालिका व महिला न छूटने पाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची जितनी शुद्ध होगी मतदान उतना ही शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हो सकेगा।