वन्दे मातरम मिशन ने चन्द्रयान-3 की सफलता के लिए हवन यज्ञ किया

चन्द्रयान 3 की सफलता विश्व गुरु भारत के बढ़ते कदमो का संकेत: विजयकांत चौहान

सहारनपुर। प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गौ देवी गौशाला नुमाइश कैम्प सहारनपुर में आज वन्देमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट संस्थापक विजयकांत चौहान भगतसिंह जूनियर के नेतृत्व में चन्द्रयान 3 की सफलता के लिए हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर ईश्वर से प्रार्थना की। 

महामंडलेश्वर स्वामी धिरजानंद जी महाराज महामंडलेश्वर स्वामी अनिल कृष्ण कौदण्ड जी महाराज द्वारा मन्त्रो द्वारा हवन यज्ञ कराया गया इसरो द्वारा संचालित चन्द्रयान 3 की सफलता हेतु आज नुमाइश कैम्प श्री गौ देवी मन्दिर गौशाला में संकट मोचन हनुमान जी और समस्त देवी देवताओ से प्रार्थना करते हुए वन्देमातरम मिशन, श्री गौ देवी मन्दिर गौशाला, विष्णु गुप्त कोचिंग सेंटर ,के बच्चों द्वारा यज्ञ में  आहुतियों डालकर प्रार्थना की गई।

यज्ञ आयोजक विजयकांत चौहान ने बताया कि इसरो भारत का गौरव है इसरो द्वारा चन्द्रयान 3 आज चंद्रमा पर श्याम 6 बजे तक सफलता पूर्वक लेंडिंग हो जाये यही वन्देमातरम मिशन द्वारा ईश्वर से प्रार्थना है। चन्द्रयान 3 की सफलता पूरी दुनिया मे भारत के यश गौरव ओर स्वाभिमान का डंका बजाएगी इसरों भारत माता के मस्तक का कोहीनूर का हीरा है। 

हम सभी भारतीयों को इसरो पर गर्व है। इस महामंडलेश्वर स्वामी धिरजानंद जी महामंडलेश्वर स्वामी अनिल कृष्ण कौदण्ड जी विवेक प्रताप सिंह राय सुभाष गंगा विन्नी शर्मा मीनाक्षी कशयप वंशिका पवार वरुण प्रताप राय सौरभ कुमार आकाश शर्मा रोहित कुमार ममता चानना बिन्नी सिंह सरदार जी राजेश कुमार विनोद कुमार सचिन शर्मा रघवीर दास छत्रपाल सिंह आदि रहे।