मनरेगा महिला मेट संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन , दिया ज्ञापन

 अजय दुबे

कन्नौज। जलालाबाद ब्लॉक मुख्यालय में मनरेगा महिला मेट शक्ति संगठन ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी आर के वर्मा को ज्ञापन सौंपा। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने पहले एक बैठक कर रणनीत बनाई फिर जोरदार प्रदर्शन किया । साथ ही उनका कहना था कि अगर हमारी मांगे न मानी गई तो हम लोग जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना  प्रदर्शन करेगे। जो आठ सूत्रीय मांग पत्र दिया गया उसमे शासन द्वारा नियमित कर के मासिक मानदेय निर्धारित किया जाए , उत्तर प्रदेश की सभी महिला मेटो पर बीस श्रमिकों का प्रतिबंध हटाया जाए , सभी महिला मेटो के हस्ताक्षर के बिना मास्टर रोल पास न किया जाए , सभी महिला मेटो को स्मार्ट फोन शासन की ओर से दिए जाएं , सभी महिला मेटो के कार्य मे रोजगार सेवक ब ग्राम प्रधान की संलिप्तता समाप्त की जाए ,  सभी महिला मेटो को ब्लॉक कर्मी घोषित किया जाए , सभी महिला मेटो को बीमा फंड बोनस की व्यवस्था शासन द्वारा की जाए तथा अप्रशिक्षित महिला मेटो को प्रशिक्षित किया जाए। इसमे संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष विनीता   द्विवेदी , शिवानी , पिंकी , मौर्य श्री , नीलम , रीना , बबली कुशवाहा , सुमन , रचना पाल , नीलम , नीलम कुशवाहा जसोदा , पूनम , प्रतीक्षा , काजल मौजूद रही।