IIT JEE Advanced 2022: 7 अगस्त से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

IIT JEE Advanced 2022 Registration: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एंडवास्ड 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू होगी और जेईई एडवांस 2022 के लिए  रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख  11 अगस्त 2022 है। आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 12 अगस्त है। उम्मीदवार jeeadv.ac.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

बता दें, IIT JEE एडवांस्ड 2022 की परीक्षा 28 अगस्त को होगी और IIT JEE एडवांस्ड के लिए एडमिट कार्ड 23 अगस्त को जारी किया जाएगा। बता दें, 1 सितंबर को  वेबसाइट पर उम्मीदवारों की रिस्पॉस की कॉपी उपलब्ध होगी। प्रोविजनल आंसर की 3 सितंबर को उपलब्ध होगी। जेईई एडवांस्ड का परिणाम 11 सितंबर 2022 को जारी किया जाएगा।

उम्मीदवारों को B.E./B.Tech में टॉप 2,50,000 उम्मीदवारों में से होना चाहिए। विभिन्न कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का प्रतिशत इस प्रकार है:

जनरल-ईडब्ल्यूएस के लिए 10%,

ओबीसी-एनसीएल के लिए 27%

एससी के लिए 15%

एसटी के लिए 7.5 % और शेष 40.5% सभी के लिए खुला है। पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार इन 5 क्षेत्रों में से प्रत्येक में 5%  हॉरिजोंटल रिजर्व के लिए एलिजिबल हैं।

JEE Advanced 2022: जानें- कैसे करना है रजिस्ट्रेशन

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  jeeadv.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2- होमपेज पर, जेईई मेन 2022 लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन विंडो पर  रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 3- छात्र दिए गए ऑप्शन के माध्यम से जेईई एडवांस्ड के लिए नया पासवर्ड बना सकते हैं।

स्टेप 4-  सभी पूछे गए डिटेल्स के साथ जेईई एडवांस्ड 2022 आवेदन फॉर्म भरें।

स्टेप 5-  पूछे गए अनुसार स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें

स्टेप 6-  निर्धारित गेटवे के माध्यम से जेईई एडवांस्ड आवेदन फीस का भुगतान करें।

स्टेप 7-  भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म जमा करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

JEE Advanced 2022: यहां देखें डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

जो छात्र जेईई एडवांस 2022 के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें कुछ पूछे गएडॉक्यूमेंट्स  जमा करने होंगे, जिनमें शामिल हैं।

- कक्षा 10वीं-12वीं की मार्कशीट

- कास्ट सर्टिफिकेट (अगर मांगी जाए)

- फिजिकल डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट, PwD सर्टिफिकेट

- बर्थ सर्टिफिकेट

- नाम परिवर्तन को दर्शाने वाला एक  gazette

- जनरल इकोनोमिक वीकर सेक्शन (GEN EWS) सर्टिफिकेट  (अगर मांगी जाए)

- अदर बैकवर्ड क्लास नॉन क्रीमी लेयर (OBC- NCL) सर्टिफिकेट-  (अगर मांगी जाए)

बता दें, जेईई एडवांस्ड का आयोजन आईआईटी, इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस  (IISc) और कुछ अन्य संस्थानों में दाखिले के लिए किया जाता है।