युवती की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका

फर्रुखाबाद। शुक्रवार को दोपहर बाद सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवती का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। जिससे सनसनी फैल गयी। घटना कीसूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की। शव की शिनाख्त नही हो सकी। थाना क्षेत्र के छिबरामऊ-फतेहगढ़ मार्ग पर ग्राम महरूपुर खार के निकट सड़क किनारे झाड़ियों में एक 22 वर्षीय युवती का शव पड़ा था। दोपहर लगभग दो बजे नगला रघोल निवासी 13 वर्षीय किशोर ऋतिक पुत्र संतोष कुमार अपनी बकरी तलाशनें उधर गया तो उसने युवती का शव पड़ा देखा। जिसके सूचना उसने उधर से गुजर रहे गाँव के ही युवक स्वदेश को दी। जिसके बाद सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर गौर,कार्यवाहक थानाध्यक्ष उदयवीर आदि मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की। युवती हरे रंग की बनियान और लाल रंग की पेंट पहने थी। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। कार्यवाहक थानाध्यक्ष उदयवीर नें बताया कि जाँच की जा रही है। युवती के हत्या की गयी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। अभी शिनाख्त नही हुई है।