समाज सेवी बेताल केन बने ग्वालियर के मीडिया प्रभारी


ग्वालियर/भवानीमंडी:- भारतीय वीर दल फरीदाबाद हरियाणा ने गुरुवार को समाज सेवी एवं देश के ख्यातिनाम चित्रकार श्री आर्टिस्ट बेताल केन को ग्वालियर जिले का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
आर्टिस्ट बेताल केन ने बताया कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विजय कसाना जी एवम राष्ट्रीय महासचिव ,एडवोकेट रणवीर सिंह जी,राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवम राष्ट्रीय परिषद सदस्य जिला प्रभारी ग्वालियर श्री शिवांश सिंह ऐहमाना जी, प्रदेश अध्यक्ष आराम सिंह बगड़ावत जी, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती मनीषा चौहान जी,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता गुर्जर सिंह जी, जिला अध्यक्ष सूरजभान सिंह हनाना जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद भड़ाना जी फरीदाबाद, जिला महामंत्री देवलाल बंजारा जी, संस्था के शीर्ष नेतृत्व का आभारी हूँ।
बेताल केन ने बताया कि उन्हें नियुक्ति की सूचना गुड़ा गुड़ी का नाका ग्वालियर मध्यप्रदेश स्थित संस्था के कार्यालय से मिली।
नियुक्ति के बाद बेताल ने कहा कि मुझे महिला मोर्चा अध्यक्ष हर्षिता गुर्जर जी के द्वारा दुबारा ग्वालियर जिला मीडिया प्रभारी बनाया है। उन्होंने बताया कि वे संस्था के मुख्य उद्देश्य गरीब किसान ,मजदूर शोषित वर्ग के लिए मीडिया के जरिये आवाज बुलन्द करेंगे व उनको न्याय दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे यही उनकी प्राथमिकता होगी। मध्यप्रदेश में उनकी नियुक्ति से हर्ष की लहर दौड़ गई। उन्हें किसानों ने बधाईयां प्रेषित की है।