सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, कीमतों में आई गिरावट

मुंबई : सोमवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 62,200 रुपए और चांदी के वायदा भाव 70 हजार रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में भी सुस्ती देखी जा रही है। सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 18 रुपए की गिरावट के साथ के साथ 62,327 रुपए के भाव पर खुला। 

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 138 रुपए की गिरावट के साथ 62,207 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,198 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,327 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था। मैक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 297 रुपए की गिरावट के साथ 70,182 रुपए के भाव पर खुला। 

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 429 रुपए की गिरावट के साथ 70,050 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,182 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 70,040 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपए किलो के भाव पर पहुंच गए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती रही। कोमैक्स पर सोना 2,044.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। 

पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,049.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 8.60 डॉलर की गिरावट के साथ 2,040.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। कोमैक्स पर चांदी के वायदा भाव 22.98 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.98 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.17 डॉलर की गिरावट के साथ 22.81 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।