धर्मेंद्र बने विहिंम गोरक्षा प्रकोष्ठ आर्यमगढ़ के मंडल प्रभारी, हर्ष

आर्यमगढ़ जिला अध्यक्ष  तेज प्रताप सिंह के नाम पर भी लगी मुहर

आजमगढ़। विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा आर्यमगढ़ गोरक्षा का मंडल प्रभारी का दायित्व धर्मेद्र यादव को दिए जाने से हर्ष व्याप्त है। नवनियुक्त आर्यमगढ़ मंडल प्रभारी को लगातार बधाईयां मिल रही हैं। इस बावत आर्यमगढ़ मंडल प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का काम करूंगा। उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहाकि संगठन की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहाकि गोरक्षा के लिए हर व्यक्ति को जागरूक होना होगा और हिन्दुत्व व विकास के मिशन पर कार्य करते हुए राष्ट्रवाद की प्रखर ज्वाला विकसित करनी होगी।

इस दौरान मंडल प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने संगठनात्मक नियुक्त करते हुए मंडल का सहसम्भाग प्रभारी अर्जुन सिंह राणा को बनाया गया वहीं आर्यमगढ़ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी तेज प्रताप सिंह को दी है साथ ही  आशीष कुमार पांडेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व रमेश यादव, मुकेश चौहान को जिला उपाध्यक्ष व जिला मीडिया प्रभारी सूरज सिंह को नियुक्त किया गया। इसके अलावा लालगंज तहसील अध्यक्ष विजय शंकर सिंह शुभम वं विशाल सिंह को तहसील अध्यक्ष सगड़ी, देवेंद्र यादव को बूढनपुर का तहसील अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके अलावा शुभम मद्धेसिया को गंभीरवन ब्लॉक अध्यक्ष नामित किया गया। बधाई देने वालों में कमलेश सिंह, विष्णु कान्त चौबे, नरेंद्र सिंह, सोनु सिंह. विक्रांत सिंह, मनीष सिंह  अनुराग तिवारी, संदीप गुप्ता  संदीप विश्वकर्मा, विपिन सिंह आदि शामिल रहे।