नावेद बने सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष, बोले-भाजपा सरकार में लोग दुखी है

लखनऊ। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की प्रदेश कार्यकारिणी में नावेद अहमद को उपाध्यक्ष के पद पर नामित किया गया है। नावेद अहमद उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के बाद मित्र और समर्थकों में खुशी और हर्ष का माहौल बना हुआ है। इस मौके पर नावेद अहमद ने कहा कि भाजपा के शासन में किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र सभी वर्गों के लोग दुखी है। महंगाई दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। 

भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। अब भाजपा की विफलताओं और सपा की जन कल्याणकारी नीतियों से जनता को अवगत कराने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। पार्टी से इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वहन करेंगे। संगठन को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के विचार और नीतियों को सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाकर समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।