कांग्रेसियों ने किया आयकर भवन पर जोरदार प्रदर्शन

कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज़ करना भाजपा की हताशा का प्रमाण 

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला एवं महानगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने, जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के नेतृत्व में आयकर भवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए, इसे बंद करने की मांग की।

इस अवसर पर उपस्थित प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार राजनीतिक लाभ के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करती है। चौधरी मुजफ्फर ने कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आयकर विभाग का दुरुपयोग करते हुए कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज़ कराते हुए उनमें लेनदेन को प्रतिबंधित किया।

 चौधरी मुजफ्फर ने इसे भाजपा की हताशा और घबराहट का सूचक बताते हुए इसे लोकतंत्र को कमजोर करने हेतू भाजपाई साजिश भी बताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाजपा को सलाह दी कि भाजपा लोकतांत्रिक मर्यादाओं व परंपराओं का सम्मान करते हुए चुनाव मैदान में उतरे और संभावित हार की बौखलाहट से इस तरह की साजिशे करना बंद करें।  

महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई के लिए, अबकी बार 400 के पार का नारा तो दे दिया लेकिन उसे स्वयं ही समझ नहीं आ रहा कि सीटें कहाँ से आएंगी और इसलिए इसी हताशा के कारण भाजपा लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार कर रही है।

प्रदर्शनकारियों में दोनों अध्यक्षों के साथ प्रदेश सचिव अशोक सैनी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, संगठन प्रभारी जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी, जिला उपाध्यक्ष सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, जिला कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, पीसीसी नरेंद्र शर्मा व अक्षय चौधरी, सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरेशी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा, एससी-एसटी जिला अध्यक्ष मुनीष सहगल, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मनीनवाल, नकुड ब्लॉक अध्यक्ष नवाब चौधरी, गुलफाम अंसारी, मधु सहगल, ओबीसी जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी, पंडित सुमन शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, मोहम्मद आजम, इकराम अंसारी, सतपाल बर्मन, प्रभजीत सिंह, रवि कुमार, जमशेद अहमद, शकील अहमद, मुंतज़िर अहमद, मोहम्मद इसरार, अश्वनी कुमार, अजीम, मोहम्मद यूनुस, जिया अब्बास जैदी, इरशाद प्रधान मौजूद थे।