स्वतंत्रता सेनानी रघुराई राम केसरवानी द्वार का भूमि पूजन

 ब्यूरो चीफ ,रेवती ( बलिया) : स्थानीय पशु चिकित्सालय के समीप नगर के मुख्य प्रवेश मार्ग पर 12 लाख की लागत से निर्मित होने वाले कस्बा रेवती निवासी स्वतंत्रता सेनानी रघुराई राम केसरवानी द्वार का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पांडेय कनक द्वारा भूमि पूजन किया गया। नंदलाल केशरी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि स्व: सेनानी रघुराई राम केसरवानी द्वारा सन 1928 में साइमन कमीशन के बलिया आगमन पर उन्होंने काला झंडा दिखाया। 

जिसके चलते अंग्रजों ने उन्हें पिटाई के बाद मरा समझ कर कटहल नाला बलिया के रेलवे लाइन के किनारे फेक दिया। भाग्यवश तथा तत्कालीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता के चलते उनके प्राण बच गए। कहा अगले महीने नगर के समस्त सेनानीयों के सम्मान में सेनानी पथ पर भूमि पूजन का कार्यक्रम भी किया जाएगा। बाजार के लोगों की मांग पर सामुदायिक स्वचालय का निर्माण किया जा चुका है। 

इसके अलावा नगर में घर घर जल आपूर्ति व निकास के लिए पाइप बिछाने का कार्य चल रहा है। समारोह को रिशीश केशरी, शंकर जी केशरी, अनिल कुमार केशरी, विरेंद्र गुप्ता, भोला ओझा, शंभूनाथ तिवारी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान शिवजी बजाज, राजेश गुप्ता, शांतिल गुप्ता, पप्पू केशरी, गोलू पटेल,नशीम आदि मौजूद रहे।