सेंसेक्स 535 प्वाइंट चढ़कर 73,158 पर बंद, निफ्टी ने आखिरी घंटों में नया हाई हिट किया

मुंबई : निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में जोश देखने को मिला। निफ्टी ने आखिरी घंटों में नया हाई भी हिट किया। आखिरी घंटे में बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी लगातार चैथे दिन नए शिखर पर पहुंचा। इंट्राडे में निफ्टी ने 22,252.50 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। निफ्टी 162 प्वाइंट चढ़कर 22,217 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 535 प्वाइंट चढ़कर 73,158 पर बंद हुआ। जबकि बैंक निफ्टी 100 प्वाइंट गिरकर 46,920 पर बंद हुआ।