गांजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चार पहिया वाहन सीज

आजमगढ़। आज दिनांक 21.02.2024 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल, उ0नि0 रामकिशोर शर्मा, मय हमराह द्वारा रहमतनगर से  अभियुक्त 1. रत्नाकर उपाध्याय उर्फ मुकुल उपाध्याय पुत्र बबलू उपाध्याय निवासी देई डिहा थाना बरहज देवरिया  उम्र 27 वर्ष व 2. शम्भू शंकर पाण्डेय पुत्र गिरजाशंकर पाण्डेय साकिन सिसवां पाण्डेय थाना सुरौली पकौली जनपद देवरिया उम्र 29 वर्ष को चार पहिया वाहन (सफारी) व 3.750 किलोग्राम गांजा के साथ समय करीब 08.55 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 110/2024 धारा 8/20/27क/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर वाहन को सीज किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया गया।