आर्थिक तंगी के कारण फांसी लगाकर की आत्महत्या

दीदारगंज आजमगढ़ । थाना क्षेत्र के पल्थी गांव में शानिवार की बीती रात राम प्रसाद वर्मा पुत्र ईश्वर उम्र 45 वर्ष ने आर्थिक तंगी के कारण फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी गांव निवासी राम प्रसाद पुत्र ईश्वर वर्मा शनिवार की शाम सब्जी लेकर घर पहुंचा। सब्जी  बगल में रखकर टीनशेड में मोफलर के सहारे फाँसी लगा लिया। 

घर पर केवल बुजुर्ग पिता ही थे जो सुबह काफी देर तक न उठने पर आस पास के लोगो को बुलाकर जगाने को कहा। लोगो ने देखा तो मृतक राम प्रसाद का शव लटका पड़ा था। लोगो ने दीदारगंज पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही दीदारगंज थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाकर कर आवश्यक कार्यवाही जुट गए।  

मृतक के पिता ईश्वर ने बताया कि, राम प्रसाद के पास दो पत्नियां थी। पहली पत्नी ने आने से मना कर दी थी मिली जानकारी के अनुसार पहली पत्नी से एक लड़का है जो दूर मां के साथ रहता है। तब दूसरी शादी उसने रंजना के साथ की। रंजना इस वक्त मायके में रह रही है। जो गर्भवती है। उसी के इलाज के लिए राम प्रसाद पैसे की व्यवस्था कर रहा था। आर्थिक तंगी के कारण शायद राम प्रसाद ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया।