सहारनपुर से अयोध्या के लिए जाने वाली बस सेवा का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

सहारनपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन है। इसको लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं। सहारनपुर से अयोध्या के लिए बस सेवा की शुरुआत की गई। सहारनपुर से अयोध्या के लिए जाने वाली बस सेवा की शुरुआत विधायक राजीव गुंबर के द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस के संचालित होते ही यात्रियों ने प्रभु श्री राम की जयकारे के नारे लगाए, साथ ही प्रदेश सरकार को बस सेवा के लिए धन्यवाद भी दिया। 

विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश मे योगी सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में हर जिले से अयोध्या के लिए बस संचालित की जा रही है। इसी कडी मे आज सहारनपुर से भी अयोध्या के लिए बस सेवा की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बनना ऐतिहासिक पल है। यह सभी भारतीयों को गौरव देने वाला पल है। उन्होंने सभी से अपने-अपने घरों में दीपावली की तरह दीपोत्सव बनाने की अपील की। इस दौरान एआरएम जोगिंदर कुमार समेत परिवहन के अधिकारी समेत स्टाफ भी मौजूद रहा।