आरएमटीसी हॉस्पिटल में शान-ओ-शौकत से लहराया गया तिरंगा

लखनऊ। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पूरे शहर में हर्षोहल्लास से मनाया गया लोगों ने अपने अपने संस्थानों पर नक्खास विक्टोरिया स्थित आरएमटीसी हॉस्पिटल में डॉक्टर रुखसाना ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान के साथ देश के अमर शहीदों को याद किया गया। 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहर में चारों ओर देश भक्ति के गीतों की गूंज सुनाई दी। नन्हे-मुन्ने बच्चे भी हाथों में अपने देश का तिरंगा झंडा लेकर उत्साहित होकर आते जाते दिखे।

 सरकारी एवं प्राइवेट संस्थानों, स्कूलों, कार्यालयों में शान से तिरंगा फहराया गया। वहीं शहर के आरएमटीसी हॉस्पिटल समेत विभिन्न जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर डॉक्टर रुखसाना एवं समाज सेवी और डॉक्टर खालिद व डॉक्टर अम्मार और अस्पताल के स्टाफ चार्ज मोहम्मद फैज़, बड़ी तादाद में अस्पताल के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।