जिलाधिकारी ने किया विशाल स्वास्थ मेले का शुभारंभ

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम महत्वपूर्ण: जिलाधिकारी 

सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल एवं मेदान्ता गु्रप ऑफ हाॅस्पिटल, गुरूग्राम द्वारा स्थानीय ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल में आज एक विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा किया गया। 

स्वास्थ्य मेले को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि व्यापार मण्डल द्वारा समय समय पर व्यापारियों की समस्याओं को हल कराने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ-चढ़कर कार्य किया जाता है। उन्होंने सामाजिक जीवन जीने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने के लिए एवं रोजाना व्यायाम एवं अपनी दवाईयां को समय पर लेने के लिए सभी लोगों को जागरूक किया।

स्वास्थ्य मेले को सम्बोधित करते हुए एस.पी.सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवं नगर मजिस्टेट गजेन्द्र सिंह ने कहा कि व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य मेले में मेदान्ता ग्रुप के साथ मिलकर सहारनपुर की जनता को जो लाभ दिया है, उसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता, क्योंकि मेदान्ता अस्पताल का नाम सिर्फ भारत में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में है। एसपी सिटी ने मेदान्ता ग्रुप को सहारनपुर में आकर अपनी सेवा देने के लिए धन्यवाद दिया। 

महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं महानगर महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर अपना स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए ऐसे स्वास्थ्य मेलों का लाभ उठाना चाहिए, क्योंकि ऐसे बडे़ अस्पतालों एवं मेंदाता गु्रप का सहारनपुर में आकर स्वास्थ्य मेले का आयोजन करना बहुत बड़ी बात है।

 अध्यक्ष एवं महामंत्री ने बताया कि व्यापार मण्डल द्वारा आज से पहले भी कई बार ऐसे स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें सहारनपुर की जनता को काफी लाभ मिला है। आज के स्वास्थ्य मेले का भी यही उद्देश्य है कि सहारनपुर का व्यक्ति 200 किमी. जाकर मेदान्ता के अस्पताल में अपने आपको दिखाता है, आज यहां पर मेदान्ता ग्रुप के हृदय रोग, हड्डी रोग एवं जनरत फिजीशियन विशेषज्ञ सहारनपुर में आकर आपको देखकर आपको स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं। 

यह सहारनपुर की जनता के लिए एक सुअवसर है। श्री मनोचा व श्री चावला ने बताया कि मेंदाता अस्पताल में जाकर दिखाने पर वहां पर 2500 रूपये पर रजिस्टेशन कराना पड़ता है, जो कि इस स्वास्थ्य मेले में पर्चा बनवाने पर वह 2500 रूपये का रजिस्टेशन नहीं कराना पड़ेगा।

इस अवसर पर डॉ. संजीव मिगलानी (एम.डी.) ने कहा कि एक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 30 मिनट मार्निंग वाॅक करनी चाहिए जिससे कि व्यक्ति में हार्ट, बी.पी. एवं हृदय रोग की संभावना कम हो जाती है, एक घंटा व्यायाम-2 ली. पानी, 3 गीनल टी, 4 मिनट का मेडीटेशन एवं 5 बार से ज्यादा खाना नही चाहिएफ सुबह 6 बजे उठने वाले व्यक्ति की उम्र में 20 वर्ष का इजाफा हो जाता है।

स्वास्थ्य मेले में सहारनपुर के सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने भी आकर अपने सम्बोधन में मेंदाता ग्रुप एवं व्यापार मंडल का धन्यवाद किया और कहा कि व्यापार मण्डल ने सहारनपुर में इस तरह के स्वास्थ्य मेले का आयोजन कर सहारनपुर की जनता को लाभ देने का कार्य किया है।

इस स्वास्थ्य मेले में लगभग 200 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, यशपाल मैनी, महेश नारंग, आर.के.मल्होत्रा, राजीव मदान, संजय भसीन, सूरज प्रकाश ठक्कर, मदन लाम्बा, डॉ. राजेश नारंग, बलजीत सिंह चावला, मुकेश दत्ता, ऋषि कपूर, नीरज जैन, प्रदीप चौहान, अनुभव शर्मा, यशपाल डाबरा, रवि पाहूजा, संजय गुप्ता, दीपक खेड़ा, अशोक नारंग, भरत मिगलानी, नीरज जैन, गुलशन अनेजा, कृष्ण लाल ठक्कर, सुधीर मिगलानी, सुरेन्द्र क्वात्रा, पुनीत चौहान, वरूण हुडिया, पंकज खुराना, अशोक छाबड़ा, हरमीत बग्गा, हरमिन्दर सिंह, विनीत मित्तल,मनोज तनेजा, निमीश, शालिनी अरोड़ा, अन्नू, श्वेता, सुनयना, मशीरा, आशमा, इकरा, इकराह, अलफिशा, चारू, शालिनी आदि मौजूद रहे।