राजिम की प्रिया देवांगन का राजस्थान में सम्मान

साहित्य मंडल, श्रीनाथद्वारा, राजस्थान में 6 एवं 7 जनवरी को आयोजित श्री भगवती प्रसाद जी देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह 2024 में छत्तीसगढ़ की प्रिया देवांगन को  'बाल साहित्य भूषण' की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

बाल साहित्य, लघुकथा एवं कहानी लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु प्रिया देवांगन को नगद राशि, शॉल, श्रीफल, मोतियों की माला, मेवाड़ी पगड़ी, श्रीनाथ जी की तस्वीर और सम्मान-पत्र देकर संस्था के प्रधानमंत्री श्री श्याम प्रकाश देवपुरा एवं अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा जी के द्वारा सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा देश के उन गिने-चुने साहित्यिक संस्थाओं में से एक है, जहाँ साहित्यिक सम्मान हेतु रचनाकारों से प्रविष्टियाँ नहीं मंगाई जाती, बल्कि संस्था के पदाधिकारी स्वयं देश के विभिन्न भागों के रचनाकारों को उनकी रचनाकर्म और स्थापित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित रचनाओं के आधार पर चुनते हैं और प्रतिवर्ष दो बार जनवरी और सितंबर माह में भव्य समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित करते हैं।

 यहांँ बताना लाजमी है कि सुश्री प्रिया देवांगन छत्तीसगढ़ के जाने माने साहित्यकार स्व. श्री महेंद्र देवांगन "माटी" की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकारों अरुण कुमार निगम, ईश्वर साहू "आरुग", जितेंद्र वर्मा खैरझिटिया, शोभा मोहन श्रीवास्तव, बलराम चंद्राकर, रामेश्वर शर्मा, बोधन राम निषाद,अशोक पटेल आशु, टीकेश्वर सिन्हा गब्दीवाला सहित राजिम अंचल के सभी साहित्यकारों ने शुभकामनाएं दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


प्रिया देवांगन "प्रियू"

राजिम

जिला - गरियाबंद

छत्तीसगढ़

Priyadewangan1997@gmail.com