योगी ने प्रदेश वासियों को लोहड़ी की दी शुभकामनाएं

लखनऊ। सीएम योगी ने लोहड़ी की पूरे यूपी वासियों खासकर किसानों को हार्दिक बधाई दी है। सीएम योगी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा और कहा-नई फसल के अभिनंदन और ऊर्जा, उल्लास व उत्साह की उत्सवपूर्ण अभिव्यक्ति लोहड़ी की प्रदेश वासियों एवं सभी अन्नदाता किसानों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! यह पर्व सभी के जीवन को सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता से परिपूर्ण करे, यही कामना है। आपको बता दें कि लोहड़ी फसल और मौसम से जुड़ा पर्व है। 

इस मौसम में उत्तर भारतीय राज्य पंजाब में किसानों के खेत लहलहाने लगते हैं। रबी की फसल कटकर घर में आती है। ऐसे में नयी फसल की खुशी व अगली बुवाई की तैयारी से पहले इस फेस्टिवल को धूमधाम मनाया जाता है। इस दिन फसल की पूजा का भी चलन है। चूंकि लोहड़ी के समय ठंड का मौसम होता है, इसलिए आग जलाने का चलन है और इस आग में घ्तिल, मूंगफली, मक्का आदि से बनी चीजों को अर्पित किया जाता है। ये पर्व उत्तर भारत खासकर सिख भाइयों के लिए काफी महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है।