मतदान लोकतंत्र का महापर्व : राजेश

-निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी ली मतदान की शपथ

सहारनपुर। नगर निगम परिसर में आज मतदाता जागरुकता दिवस का आयोजन किया गया। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलायी। सभी लोगों ने शपथ ली कि वे लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्णे निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

इस अवसर पर अपर नगरायुक्त ने कहा कि मतदान लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि मतदान में स्वयं भी हिस्सा लें और दूसरों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा मतदान लोकतंत्र का महापर्व है। मतदान के माध्यम से ही हम न केवल अपने प्रतिनिधि का चयन करते है बल्कि अपने प्रदेश -देश की सरकार कैसी हो उसकी दिशा भी तय करते हैं।