आई है आई शुभ घडी आई

आई है आई शुभ घडी आई

अयोध्या में खुशियाँ है छाई।


गाओ जी गाओ गीत बधाई

आयेंगे राम और सीता माई।


घंटी बजी और शंख बजा है

मंगल  ध्वनी, अब  है सुनाई।


आरती, वन्दन अभिनन्दन है

सब भक्त जन  स्तुति है गाई।


हमारे राम का है राजतिलक

सारे  नगर मे बाजे हैं  बधाई।


कलश-कंगूरा दमकने लगी है

द्वार तोरण से नगर है सजाई।


चौंक-चौराहे, सवंरने, लगी है

सतरंगी रंगोलियाँ है मन भाई।


अतर ,गुलाल महकने लगी है

धुप-बत्ती दिसा-दिसा महकाई।


राममय हुई है  सब जड़-चेतन

राम की धुन कण-कण में आई।


अशोक पटेल "आशु"

मेघा,धमतरी छ्ग

९८२७८७४५७८