6 जनवरी को बलिया आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी 6 जनवरी को दोपहर में बलिया आएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री 6 जनवरी को पार्टी के दिवंगत जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव एवं जिला सचिव रहे स्व. राजेन्द्र पाण्डेय के परिवार के सदस्य से मिलकर इस दुःख की घड़ी में उनके दर्द को साझा करेंगे।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर आज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी, विधायक संग्राम सिंह यादव, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सनातन पाण्डेय, जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" राजन कनौजिया, शशिकांत चतुर्वेदी, अनिल राय,बीरबल राम, राजेन्द्र यादव, अमित सिंह, विनय गोड आदि ने हेलीपैड बनने वाले स्थान पर जा कर देखा तथा तैयारी प्रारम्भ किया।