मुकेश अंबानी ने कहा- भारत को 2047 तक $35 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती

गांधीनगर : आज से गुजरात की राजधानी गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 की शुरुआत हो गई है। 10-12 जनवरी तक चलने वाले इस ग्लोबल समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस मौके पर 10 जनवरी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है पर भरोसा बना हुआ है। आधुनिक भारत के ग्रोथ में गुजरात प्रवेशद्वार है।

 गुजरात मेरे लिए कर्मभूमि और मातृभूमि है। भारत को 2047 तक 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। रिलायंस इंडस्ट्रीज हजीरा में कार्बन फाइबर यूनिट लगाएगी। रिलायंस रिटेल लाखों किसानों को सशक्त करेगा। साल 2030 तक रिन्यूएबल एनर्जी लक्ष्य पूरा करेंगे। 2024 की दूसरी छमाही में जामनगर में धीरूभाई अंबानी गीन काम्पसेक्स शुरू होगा।

 गुजरात में आरआईएल के एक तिहाई एसेट का निवेश करेगी। आरआईएल का देशभर में 12 लाख करोड़ रुपए का निवेश।अंबानी ने कहा कि रिलायंस हमेशा ही एक गुजराती कंपनी बनी रहेगी। गुजरात को ग्रीन ग्रोथ में ग्लोबल लीडर बनाएंगे।

 गुजरात ग्रीन प्रोडक्ट का बड़ा एक्सपोर्टर होगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्रांति से गुजरात की क्षमता बढ़ेगी। एआई से गुजरात के हर क्षेत्र की क्षमता बढ़ेगी।मुकेश अंबानी ने कहा कि मुझे गुजराती होने का अभिमान है। जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलते हैं तो दुनिया सुनती है। आरआईएल गुजराती कंपनी थी और आगे भी गुजराती कंपनी ही रहेगी। 

रिलायंस रिटेल से किसान और छोटे कारोबारियों को फायदा हुआ है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का मतलब ऑल इक्लूजिव ग्रोथ भी है। गुजरात बेहतर प्रोडक्ट और सर्विस के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को हर संभव समर्थन देंगे।

 भारत के विकास के लिए गुजरात का विकास जरूरी है। आज दुनिया के विकास के लिए भारत का विकास जरूरी है। आज का भारत युवाओं के लिए सही मौके लेकर आया है। मुकेश अंबानी ने कहा कि पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ाया है। जय गुजरात, जय हिंद।