शिक्षा श्री-2024 से सम्मानित हुए ले : अमित चौधरी

सहारनपुर। उद्यघोष शिक्षा का नया सवेरा के तत्वाधान में आयोजित तृतीय अखिल भारतीय शैक्षिक विमर्श एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 7 जनवरी 2024 को शेफील्ड स्कूल सोहेलपुर रोड, पिरान कलियर, रुड़की में हुआ।

 इस संस्था के द्वारा प्रतिवर्ष नवाचारी शिक्षक के तौर पर राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों का का चयन करते हुए उनकी शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां, सामाजिक कार्यों के प्रति उनके अनुराग हेतु सम्मानित किया जाता है। जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से लगभग 150 चयनित शिक्षको ने प्रतिभाग किया और अवार्ड प्राप्त किया। 

मुख्य अतिथि के रूप में डॉ0 रमेश पोखरियाल पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड, पद्मश्री डॉ0 भूपेंद्र सिंह, डॉ0 पंकज मिश्रा कुलाधिपति ग्लोकल विश्वविद्यालय सहारनपुर, श्री वीरेन सिंह रावत नवीन शिक्षा कार्यक्रम के निदेशक मौजूद रहे, जिनके द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। 

आशा मॉडर्न इंटरनेशनल के शिक्षक लेफ्टिनेंट अमित कुमार चौधरी का चयन इसी श्रृंखला में करते हुए उन्हें टीचर्स आइकन अवार्ड 2024 के तौर पर शिक्षा-श्री से सम्मानित किया गया। जिले के लिए गर्व की बात है कि उत्तर प्रदेश राज्य के सीबीएसई से एकमात्र चयन हमारे शहर से हुआ। उनकी इस कर्मठता, निष्ठा और खेल कार्यों का विश्लेषण करते हुए अभी हाल में इनको शिक्षा रत्न अवार्ड 2023 भी मिला और इसके लिए इनको जिलाधिकारी के द्वारा भी सम्मानित किया गया था। 

इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने अमित चौधरी का स्वागत किया। उप प्रधानाचार्य मनु मल्होत्रा सहित स्कूल के सभी शिक्षको ने बधाई दी। जिले के खेल जगत मे इस सम्मान को प्राप्त करने वाले अमित चौधरी प्रथम शिक्षक है। इस मौके पर रविन्द्र शर्मा जी, मोहित, सतीश, शुभम, नितिन भार्गव, कीरत सिंह सहित अन्य खेल शिक्षक भी मौजूद रहे।