आईआईए कलेण्डर नववर्ष-2024 का विमोचन

सहारनपुुर। इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन सहारनपुर चैप्टर की जनरल बॉडी बैठक एवं नववर्ष-2024 के स्वागतम के उपलक्ष पर, होटल पंजाब जीपीओ रोड़, सहारनपुर पर आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री वी०के0०कौशल, उपायुक्त उद्योग, सहारनपुर उपस्थित रहें।

चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना ने जनरल बॉडी बैठक में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि वी.के.कौशल, उपायुक्त उद्योग एवं संस्था के सभी सदस्यो का अभिनन्दन व स्वागत करते हुए कहा कि’ आईआईए एक मजबूत औद्योगिक सगंठन होने के साथ-साथ एक जिम्मेदार संस्था है। 

संस्था आज एक ऐसे मुकाम पर पहुँच चुकी है जो केवल प्रदेश में ही नही बल्कि पूरे देश व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की हो चुकी है इसका जो कार्य है न केवल संस्था के सदस्यों की समस्याओं का निस्तारण करवाने का कार्य करती है बल्कि इंडस्ट्री की अपेक्षओ को सरकार को बताने और सरकार की पॉलिसी के बारे में सदस्यो को बताते हुए ’एक दूसरे के बीच ब्रिज का कार्य’ करती है। 

बैठक में के.एल.अरोड़ा, राकेश गॉधी, प्रियेश गर्ग, गौरव चोपडा, सुनील सैनी, स. हरजीत सिंह, संजय बजाज, वी०के०जैन, अतिश गुप्ता, राजकुमार अरोड़ा, वीरभान भटेजा, अरविंद खन्ना, चिराग सुनेजा, संजीव सचदेवा, अनुज जैन, मनोज जैन, सुरेन्द्र मोहन कालड़ा, संदीप कपूर, शिवम गोयल, नौशाद अली,रजत ग्रोवर, तनमय सचदेवा, पंकज बंसल, गगनदीप सिंह, अरविंद मित्तल, रोहित ढीगरा, गौरांग अरोड़ा, सुनील अरोड़ा, सुनील वर्मा, शुभम नागपाल, संजीव मोगा, संजय कुमार, योगेश कुमार, हरजीत सिंह बग्गा, संयम सेठी, धीरज मिगलानी, योगेन्द्र सिंह ठकराल, अरशद अहमद, विकास शर्मा, ललित धीमान, राहुल वैश, दीपक शर्मा, सुनील अरोड़ा, आदि के अलावा लगभग 200 सदस्य उपस्थित रहे।