MI की कप्तानी से हटाने पर रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। शुक्रवार शाम जब यह खबर सामने आई कि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है तो हर तरफ सन्नाटा था। रोहित शर्मा के फैंस पूरी तरह से हैरान थे। ऐसे में फैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी प्रतिकिया जताई। मुंबई इंडियंस ने अपने पुराने खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया है। ऐसे में अब रोहित शर्मा किस आईपीएल टीम के साथ खेलेंगे यह भी एक बड़ा सवाल है।

 बोले रोहित के कोच- ऐसे में रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने एक खेल वेबसाइट से बात की और रोहित को कप्तानी से हटाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया जताई। लाड ने कहा कि "मुझे नहीं लगता कि उसे कोई परेशानी होगी। वह एक क्रिकेट खिलाड़ी है और वह कप्तानी के बारे में नहीं सोचते हैं। वह क्रिकेट खेलना चाहते थे। इसलिए हार्दिक की कप्तानी में खेलने से मुझे नहीं लगता कि रोहित को कोई परेशानी होगी।"

बता दें कि 2013 में रिकी पोंटिंग द्वारा मुंबई इंडियंस द्वारा फ्रेंचाइजी की कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित टीम के कप्तान बने। इसके बाद उन्होंने पांच बार टीम को चैंपियन बनाया। रोहित ने अपनी कप्तानी में पहली बार ही 2013 में मुंबई इंडियंस को आईपीएल का खिताब दिलाया।

2013 के बाद 2015, 2017, 2019 और 2020 में एमआई चैंपियन बनी। सीएसके और एमआई दोनों ने पांच बार आईपीएल का ताज अपने नाम किया है। 2022 में फ्रेजाइंजी के गठन के बाद से हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइंट्स को पहली बार चैंपियन बनाया। हालांकि 2023 में भी गुजरात फाइनल में पहुंची, लेकिन उन्हें धोनी की टीम सीएसके के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।