सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय पवन कुमार से मिला व्यापारी प्रतिनिमंडल

हलाल प्रमाण पत्र सम्बन्ध में फैली भ्रान्ति को दूर किया

सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महानगर इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला के नेतृत्व में सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय, सहारनपुर पवन कुमार चौधरी से उनके कार्यालय में मिला और हलाल प्रमाण पत्र में फैली भ्रान्ति को दूर कर स्थिति स्पष्ट करने की बात रखी।

सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय, पवन कुमार चौधरी ने व्यापारी प्रतिनिधिमंडल को जानकारी देते हुए बताया कि हलाल प्रमाणन संस्थाओं एवं निर्यातकों को इंडिया कॅनफाॅरमिटी एसेंसमेंट स्कीम के तहत एनएबीसीबी के पोर्टल पर 5 अप्रैल 2024 तक आवेदन करना होगा। एनएबीसीबी इन संस्थाओं की जांच करेगी। फिर उन्हें हलाल प्रमाण पत्र जारी करने के सम्बन्ध में अनुमति देगी। 

श्री पवन कुमार ने बताया कि बिना एनएबीसीबी अनुमति वाली संस्थाएं प्रमाण पत्र जारी  करती है तो उन्हें मान्य नहीं किया जायेगा। ऐसे में उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। व्यापारी प्रतिनिधि विवेक मनोचा व स.सुरेन्द्र मोहन सिंह द्वारा पूछा गया कि कितनी संस्थाएं प्रमाण पत्र देने के लिए अधिकृत हैं, इसके जवाब में सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय पवन कुमार चौधरी ने बताया कि एनएबीसीबी की ओर से अभी तक तीन संस्थाओं को ही हलाल प्रमाणन पत्र जारी करने के लिए अनुमति दी गयी है। इसमें लखनऊ की हलाल शरीयत इस्लामिक लाॅ बोर्ड, दिल्ली की जमीयत उलामा-ए-हिन्द हलाल ट्रस्ट और मुम्बई की जेएएचएफ सर्टिफिकेशन प्रा.लि. शामिल हैं। ये तीनों संस्था सिर्फ मांस एवं मांस उत्पाद के लिए ही प्रमाण पत्र दे सकती हैं। यह नियम प्रतिबंधित मांस एवं मांस उत्पाद पर लागू नहीं है। 

इसके अलावा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र सिंह पाण्डेय, संजीत कुमार, संदीप सिंह, प्रीति सिंह भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महानगर महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, गुलशन अनेजा, रामीव मदान, संजय भसीन, मुकेश दत्ता, सुदर्शन जुनेजा, पुलकित सूद, पवन गोयल, नीरज जैन, अरविंद शाह, कुबेर नरूला, अमित भसीन, हरप्रीत सिह, हरजिन्द्र सिंह, विजय कालरा, सुधीर मिगलानी, संजय अग्रवाल, जितेन्द्र नागर, फरजान, मुरली खन्ना, बबलू आदि शामिल रहे।