सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली : सोने के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई लेकिन बाद में इसकी कीमतों में सुस्ती देखी जाने लगी। सोने के वायदा भाव 62 हजार और चांदी के वायदा भाव 74,300 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही, जबकि चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ खुले।

 सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 191 रुपए की गिरावट के साथ 62,100 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 214 रुपए की गिरावट के साथ 62,077 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,125 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,069 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। 

इस महीने सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था। चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेजी के साथ हुई लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 55 रुपए की तेजी के साथ 74,465 रुपए के भाव पर खुला। 

हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 130 रुपए की गिरावट के साथ 74,280 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,500 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 74,253 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस महीने चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपए किलो के भाव पर पहुंच गए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेज और चांदी के वायदा भाव की शुरूआत सुस्त रही। कोमैएक्स पर सोना 20,41.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। 

पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,040.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.90 डॉलर की गिरावट के साथ 2,035.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।  कोमैएक्स पर चांदी के वायदा भाव 24.08 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.10 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.04 डॉलर गिरावट के साथ 24.06 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।