मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के पांच विषयों का रिजल्ट घोषित, यहां से करें डाउनलोड

 मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 2022 परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त 2023 को किया गया था। जिसके बाद एमपीपीएससी की ओर से 34 विषयों का परिणाम पहले ही जारी किया जा चुका है। लेकिन अभी 15 विषयों का परिणाम जारी होना बाकी था उसमें से अब 5 विषयों का परिणाम और घोषित कर दिया गया है।

रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर घोषित किया गया है। अभ्यर्थी अपने रिजल्ट की जांच वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं।

MPPSC SET Result 2023: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें PDF

एमपीपीएससी एसईटी रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर What's New सेक्शन में State Eligibility Test 2022 - Result (Electronic, Law, Political Science, Environmental Science, Sanskrit Traditional Subjects) Dated 05/12/2023 पर क्लिक करें।

इस पर क्लिक करते ही इन सभी पांच विषयों का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद आप इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

MPPSC SET Result: बाकी बचे 10 विषयों का परिणाम भी जल्द हो सकता है घोषित

मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के बचे हुए 15 विषयों के रिजल्ट में से 5 विषयों (इलेक्ट्रॉनिक, लॉ, पॉलिटिकल साइंस, पर्यावरण विज्ञान, संस्कृत) का रिजल्ट 5 दिसंबर को घोषित कर दिया गया है। एमपीपीएससी की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार बाकी बचे हुए 10 विषयों का रिजल्ट यथाशीघ्र घोषित कर दिया जाएगा। एमपीपीएससी राज्य पात्रता परीक्षा 2023 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।