धर्म की स्थापना को अवतार लेते हैं भगवान: दीदी राधिका

सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में दीदी राधिका श्री जी ने कहा धर्म की स्थापना को अवतार लेते हैं भगवान।           

श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में मुख्य अजमान राकेश राणा और अमित वर्मा ने परिवार सहित व्यास पीठ का पूजन किया और दीदी राधिका श्रीजी को तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।                  

श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में श्री धाम वृंदावन से पधारे दीदी राधिका श्री जी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी का प्रसंग सुना कर भक्तों को भावविभोर कर दिया उन्होंने कहा जब-जब धरा पर पाप बढ़ता है धर्म की स्थापना के लिए और पाप के विनाश के लिए प्रभु का अवतार होता है अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए प्रभु हर संभव आते हैं उन्होंने कहा यह सृष्टि परमात्मा के अधीन है। 

परमात्मा ही इसका स्वामी है उसे परमात्मा के बिना इस चराचर में कोई क्रिया संभव नहीं है इसलिए प्रत्येक जीव को हरि की शरण में जाकर हरि की प्राप्ति का मार्ग अपने जीवन में अपनाना चाहिए उन्होंने कहा ब्रज में जो कॉपियां भगवान के बाल लीला में आनंद लेती है। 

उन्होंने जन्म जन्म तब करके भगवान का अखंड आशीर्वाद प्राप्त किया और भगवान ने उन्हें अपनी बाल लीला में सहभागी बनाए और परम आनंद प्रदान किया प्रभु की प्राप्ति ही जीवन का उद्देश्य होना चाहिए किस अवसर पर मेहरचंद जैन अश्वनी कंबोज मुकेश कंबोज नरेश चंदेल रमेश शर्मा नरेश अग्रवाल सागर गुप्ता अभिषेक पुंडीर अनिल कुमार राजेंद्र यादव गीता बबीता करुणा सुनीता सुचेता सुदेश वर्षा किरण बबली आदि रहे।