आईआईए ने किया कैबिनेट मंत्री का स्वागत

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग) द्वारा निर्माण, श्रमिकों के हितार्थ संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत लाभ वितरण कार्यक्रम जनमंच सभागार, गॉधी पार्क सहारनपुर पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन अनिल राजभर उपस्थित रहें।  

सर्वप्रथम आईआईए चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना, चैप्टर सचिव अशोक छाबड़ा, स्पेशल इन्वाइटी (सीईसी) आर.के.धवन, जैम पोर्टल कन्वीनर सुरेन्द्र मोहन कालड़ा, कार्यकारिणी सदस्य पुनीत डंग आदि द्वारा संयुक्त रूप सें माननीय अनिल राजभर, कैबिनेट मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन तथा समन्वय उ.प्र. सरकार, लखनऊ को फूल बुकें एवं शाॅल ओढ़ाकर स्वागत व अभिनन्दन किया, उसकें पश्चात संस्था के पदाधिकारियों द्वारा संस्था की कार्यप्रणाली के बारें में विस्तार सें अवगत करातें हुए संस्था का परिचय-पत्र सौंपा।’

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर द्वारा उ.प्र. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग) द्वारा निर्माण, श्रमिको के हितार्थ संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं, ’मातृव, शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगत सहायता योजना, कौशल विकास तकनीकि उन्नयन एवं प्रमाणन योजना, अटल आवासीय विघालय योजना आदि के अन्तर्गत श्रमिकों व छात्रों को प्रोत्साहन राशि व प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।’ 

कार्यक्रम में आईआईए चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना, चैप्टर सचिव अशोक छाबड़ा, स्पेशल इन्वाइटी (सीईसी) आर.के.धवन, जैम पोर्टल कन्वीनर सुरेन्द्र मोहन कालड़ा, कार्यकारिणी सदस्य पुनीत डंग आदि द्वारा संयुक्त रुप सें कैबिनेट मंत्रीको संस्था के समस्त सदस्यों की ओर सें एक स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर विधायक राजीव गुम्बर, प्रथम महापौर डॉ० अजय सिंह, नकुड विधायक मुकेश चौधरी, गंगोह विधायक किरत चौधरी एवं जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चन्द्र आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहें।’ 

कार्यक्रम में सुश्री अनुपम्मा गुप्ता उप-श्रमायुक्त, अभिषेक सिंह सहायक श्रमायुक्त, कृष्ण अवतार,श्रम प्रर्वतन अधिकारी,मनोज अरोड़ा, श्रम-प्रर्वतन अधिकारी, श्रम विभाग सहारनपुर व मुजफ्फरनगर एवं शामली के श्रम-विभाग अधिकारीगण आदि उपस्थित रहें।