80 डॉलर के नीचे गिरे कच्चे तेल के भाव, चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम

नयी दिल्ली : कच्चे तेल के भाव में अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज यानी सोमवार को गिरावट आई है। कच्चे तेल के दाम आज 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गए हैं। आज बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.70 फीसदी गिरकर 78.33 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डबल्यूटीआई क्रूड के दाम में 0.59 फीसदी की गिरावट आई है। यह 73.63 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर ट्रेड कर रहा है। 

इस बीच तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। हालांकि आज यानी सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने 4 दिसंबर 2023 को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव मई 2022 में हुआ था। इसके बाद से दाम स्थिर बने हुए हैं।

आज सोमवार को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल का भाव 94.24 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में सोमवार को पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

नोएडा में सोमवार को पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.96 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपए और डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, लखनऊ में पेट्रोल का भाव 96.57 रुपए और डीजल की कीमत 89.76 रुपए प्रति लीटर है।