शेयर बाजार की रिकॉर्डतोड़ रैली जारी, सेंसेक्स 69000 के पार

मुंबई : शेयर बाजार में रिकॉर्डतोड़ तेजी मंगलवार को भी जारी है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स आज नए ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे। सेंसेक्स पहली बार 69,306 और निफ्टी 20,813 का लेवल पार किया है। फिलहाल निफ्टी 20,801 और सेंसेक्स 69,218 के लेवल पर ट्रेड कर रहे हैं। 

बाजार की चैतरफा खरीदारी में बैंकिंग सेक्टर सबसे आगे है। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 344 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लेवल को पार कर गया है। इससे पहले कल यानी सोमवार (4 दिसंबर) को शेयर बाजार ने नया रिकॉर्ड हाई बनाया था। 

सेंसेक्स ने 68,918.22 का ऑल टाइम हाई बनाया था, तो वहीं निफ्टी ने भी 20,702.65 का हाई बनाया था। इसके बाद सेंसेक्स 1384 पॉइंट या 2.05% बढ़कर 68,865 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 416.95 अंक या 2.06ः की तेजी रही, यह 20,684 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट रही थी।