बिहार के सीएम नीतिश कुमार के बयान पर महिलाएं आक्रोशित, डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। बिहार के सीएम नीतिश कुमार के बयान पर सहारनपुर मे भी आक्रोश, महिलाओं मोर्चा से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौपकर इस्तीफे की करी मांग’ भाजपा की महिलाओं मोर्चा से जुड़ी कार्यकर्ताओं ने बिहार के सीएम नीतिश कुमार के बयान पर आक्रोश व्यक्त किया। 

कलेक्ट्रेट पहुंची कार्यकर्ताओं ने ने बिहार के सीएम के खिलाफ नारेबाजी की। सीएम पद से हटाने की मांग की। भाजपा नेत्रियों ने कहा, एक सीएम को महिलाओं के प्रति ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए। महिलाओं को लेकर कहीं गई बात निंदनीय है। माफी मांगने से कुछ नहीं होगा। इस्तीफा देना होगा।

भाजपा के महिला मोर्चा की कार्यकत्रियांे ने सहारनपुर के जिलाधिकारी को दिये ज्ञापन मे बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार द्वारा दिये गये विवादित ब्यान जो कि महिलाओ के लिये अभद्रभाषा का प्रयोग उनके द्वारा किया गया जो कि बहुत ही निदंनीय एंव विचारणीय है उच्च राजनितिज्ञ पद पर आसीन व्यक्ति को इस तरह की भाषा का प्रयोग शोभनीय नही है। 

जो कि समाज मे महिलाओ के सम्मान को क्षति पहुचाता है। मुख्यमंत्री नितिश कुमार द्वारा दिये गये निंदनीय विवाद ब्यान का समस्त महिला मौर्चा महानगर सहारनपुर निदा करता है तथा ये मांग करता है कि नितिश कुमार अपने दिये गये ब्यान के लिये देश की समस्त महिलाओ से क्षमा मांगे और तुरन्त अपने पद से इस्तिफा दे देना चाहिउ। उनके द्वारा दिये गये ब्यान महिलाओ के प्रति उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है तथा उनका उच्च पद पर बना रहना अशोभनीय हैं। 

समस्त महिला मौर्चा महानगर सहारनपुर मुख्यमंत्री नितिश कुमार के इस्तिफे की मांग करता है और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग करता है। ज्ञापन देने वालो मे आरती शर्मा, कंचन धवन, आशा, सरिका गुप्ता, आशा सभरवाल सरोज शर्मा परवीन, मीडिया प्रभारी हरप्रीत कोर, निशा त्यागी,सीमा कांतयनी, रजनी कक्कड़, नीता, मोनिका नरूला, नीलू राणा, निशा त्यागी, मोनिका ,दुर्गा सागर ,रेखा रोहिल्ला, सोनिया, सरोज समेत महिला मोर्चाे से जुडी कई महिला मौजूद रही।