यज्ञ से जड़ चेतन सबका होता है कल्याण - संध्या तिवारी

108 कुण्डीय महायज्ञ का दूसरा दिन

जहानागंज आजमगढ़ : जनपद के गायत्री शक्तिपीठ कोल्पांडे य के मैदान में आयोजित 108कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन मुख्य यजमानों के साथ तमाम श्रद्धालुओं ने देव पूजन के साथ विविध पूजन में भागीदारी की एक तरफ शांतिकुंज हरिद्वार से आए विद्वान ब्राह्मण जहा वेद मंत्रों का उच्चारण कर रहे थे वहीं श्रद्धालु गन भी अपनी अपनी बेटियों पर बैठे विधि विधान से पूजन अर्चन कर रहे थे पूजन अर्चन के बाद शान्तिकुंज से आई ब्रह्मवादिनी  टोली नायिका संध्या तिवारी ने श्रद्धालुओं के बीच प्रवचन के दौरान कहा कि यह महायज्ञ जड़ चेतन सभी के लिए कल्याणकारी है।

 यज्ञ में देवपूजन में भाग लेने का अर्थ होता है  दिव्य गुणों को धारण करना और उसे अंगीगार कर अपने साथ साथ अन्य लोगो का भी कल्याण करना होता है श्रीमती तिवारी ने कहा कि यज्ञ में संगतिकरण अर्थात श्रेष्ठ जन, सज्जन एकत्रित हो अपनी शक्ति का सुनियोजन करते है जो श्रद्धालु यज्ञ में दान अर्थात अपना समय, अपनी संपदा, अपना पुरुषार्थ, अपनी भावना इस समाज को अर्पित करते है उनका जीवन सार्थक एवं जनकल्याणकारी होता है। 

यज्ञ स्थल पर वेद मंत्रों एवं वैदिक ऋचाओं से पूरा वातावरण ही अद्भुत था। यज्ञ के दूसरे दिन ऋषि आवाहन,देव आवाहन के साथ समस्त देवों को आहुति दी गईं। यज्ञ वेदियों पर श्रद्धालुओं द्वारा पर्यावरण संशोधन,राष्ट्र समृद्धि की वृद्धि, सैनिकों के समुत्कर्ष के लिए भी आहुतिया डाली गई। यज्ञ आयोजीका ऊषा शर्मा ने भी प्रवचन के दौरान गायत्री मंत्र के प्रभाव एवं महत्व पर विस्तार से चर्चा किया।