व्यापारियों ने किया भव्य कलश यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत

सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महानगर इकाई से जुड़े व्यापारियों ने आज जे.पी.काम्पलेक्स भगत सिंह मार्ग पर  परम श्रद्धेय श्रीश्री 108 स्वामी रामानन्द सरस्वती महाराज (नकुड वाले बाबा) कें 21 वें श्री विग्रह स्थापना दिवस के उपलक्ष में निकाली गयी भव्य कलश यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुश्री सन्त देवी सुदीक्षा एवं भव्य कलश यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। 

व्यापार मण्डल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महानगर महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कलश यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि सन्तों का सानिध्य मिलकर ही प्रत्येक मनुष्य का जीवन सार्थक बन जाता है। हमें अपने व्यापार के साथ-साथ धार्मिक अनुष्ठान भी करते रहने चाहिए ताकि समाज में धार्मिक सदभावना बनी रहे। उन्होंने कहा कि सन्त हमें ज्ञान का मार्ग प्रशस्त कराते हैं। इस अवसर पर मिष्ठान का भी वितरण किया। 

कलश यात्रा का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महानगर महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, सुधीर मिगलानी, मदन लाम्बा, यशपाल डाबरा, सूरज टक्कर, हरप्रीत, भारत मिगलानी, मनोज बर्मन, सचिन खुराना, राजेश तनेजा, सुरेन्द्र बाठला व्यापारी प्रतिनिधि मुख्य रहे।