NIOS Class 10th, 12th ODE Result Out 2023: ओडीई रिजल्ट घोषित, करें चेक

NIOS 10, 12 ODE Results 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) ने 10वीं, 12वीं कक्षा के लिए ऑन डिमांड परीक्षा परिणाम (ओडीई) 2023 की घोषणा कर दी है। नतीजों का एलान आधिकारिक वेबसाइट, results.nios.ac.in पर किया गया है। एनआईओएस कक्षा दसवीं और बारहवीं ओडीई रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स अब पोर्टल पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें होमपेज पर दिख रहे संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद इनरोलमेंट नंबर और कैप्चा कोड एंटर करना होगा। इसके बाद, रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

NIOS कक्षा 10वीं, 12वीं की ODE परीक्षाएं 1 अगस्त से 31 अगस्त, 2023 तक आयोजित की गई थी। इसके बाद अब नतीजों का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए गए हैं, जिनको फाॅलो करके नतीजे की जांच कर सकते हैं। 

NIOS 10, 12 ODE Results 2023: एनआईओएस 10वीं और 12वीं ओडीई परिणाम के लिए मिलेगा रीचेकिंग का मौका

10वीं, 12वीं के वे स्टूडेंट्स, जो अपने एनआईओएस 10वीं और 12वीं ओडीई परिणाम 2023 से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपने अंकों के पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, स्टूडेंट्स इसकी जांच कर सकते हैं। 

NIOS Class 10, 12 Result 2023: How to check ODE Results: एनआईओएस ओडीई परीक्षा परिणाम की ऐसे करें जांच

एनआईओएस ओडीई परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध ओडीई परीक्षा के लिए एनआईओएस 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें। आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अब आगे के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।